हार्डवेयर दुकान का billing software

हार्डवेयर की दुकान में हज़ारों छोटे items होते हैं, कई brands के, और काफ़ी माल उधार जाता है। KC Billing इसी हिसाब से बना है: model code टाइप कीजिए, बिल तैयार, और किससे कितना लेना है यह हमेशा सामने।

A GST bill being made in KC Billing: customer, items by model code with HSN, and the total

Counter पर billing

  • Model code से बिल। Code टाइप करते ही item, rate, HSN और GST भर जाता है।
  • आपकी अपनी item list। आप जो brands और items रखते हैं, वे app देने से पहले हम डाल देते हैं।
  • Piece, box, kg, metre, running feet, sq ft। हर item अपनी unit में बिकता है।
  • GST और बिना GST वाला बिल। Telangana के customer पर CGST-SGST, दूसरे state के customer पर IGST, customer के state से अपने आप।
  • एक line पर या पूरे बिल पर discount, और transport, loading, cutting के quick charges।
  • A4, Tally जैसा या thermal print, आपके logo और letterhead के साथ। PDF सीधे WhatsApp पर।

उधार और वसूली

  • बाकी पैसा, कितने दिन पुराना। इस हफ़्ते क्या आना है और क्या महीने से ऊपर अटका है।
  • एक tap में WhatsApp reminder, बिल number और बाकी रकम के साथ।
  • आधा payment और advance customer के खाते में दर्ज होता है: cash, UPI या card।
  • Customer statement, हर बिल और payment के साथ, भेजने के लिए तैयार।
  • Close the day। Cash गिनिए, UPI मिलाइए, और दुकान बंद करने से पहले फ़र्क देख लीजिए।

Stock और ख़रीद

  • बिल बनते ही stock घटता है और purchase डालते ही बढ़ता है।
  • Reorder list: जो items कम पड़ गए हैं।
  • Purchase bill और supplier का बाकी, उसी जगह।
  • ख़र्चे: किराया, salary, transport वगैरह, ताकि मुनाफ़े का आँकड़ा सही निकले।

Contractor और site के quotation

  • Quotation बनाइए, order पक्का होते ही एक click में बिल।
  • Reference की जगह: customer किस site, architect या contractor से आया।
  • Delivery challan, जब माल बिल से पहले निकलता है।

Staff और मालिक

  • हर staff का अपना PIN। Staff बिल बना सकता है। Cost price और मुनाफ़ा उससे छिपा रहता है।
  • बिना internet चलता है। Net बंद होने पर billing नहीं रुकती।
  • Computer और phone दोनों पर। Counter पर बिल, घर से दिन का हिसाब।

अक्सर पूछे जाते हैं

सवाल

जिस item का code नहीं है, उसका बिल बनेगा?

हाँ। नाम से खोज सकते हैं, या एक बार का item सीधे बिल में टाइप कर सकते हैं।

मेरे पास 5,000 से ज़्यादा items हैं। दिक्कत होगी?

नहीं। टाइप करते ही list में खोज होती है। आपकी list हम आपकी Excel sheet या price list से app देने से पहले डाल देते हैं।

क्या बिल पर HSN code छपता है?

हाँ। हर line पर HSN छपता है, और बिल के नीचे HSN के हिसाब से tax summary आती है।

Payment कैसे होता है?

एक बार payment कीजिए और हमेशा इस्तेमाल कीजिए। आगे के updates, और नए tax नियमों के बदलाव, अलग से charge होते हैं। अपनी दुकान की रकम जानने के लिए message कीजिए।

Sample दुकान में चलता हुआ देखिए।

Demo खोलिए और चलाकर देखिए। अपनी दुकान के लिए चाहिए तो हमें message कीजिए।

WhatsApp करेंCall करें