हार्डवेयर दुकान के items के HSN code

हार्डवेयर दुकान में सबसे ज़्यादा लगने वाले code, एक list में। इससे अपनी item list भरिए, फिर अपने CA से पक्का करा लीजिए।

List

ItemHSN headingआम GST rate
कब्ज़े, tower bolt, aldrop, door handle, door closer, drawer channel, cabinet और furniture fittings, castor830218%
ताले, padlock, mortise lock, cylinder, चाबियाँ830118%
Screw, bolt, nut, washer, rivet (लोहा या steel)731818%
कील, tack, staple (लोहा या steel)731718%
जाली, netting, fencing (लोहा या steel)731418%
Chain731518%
हथौड़ी, screwdriver, छेनी और दूसरे hand tools820518%
Plier, cutter, रेती, tin snip820318%
Spanner और wrench820418%
आरी और saw blade820218%
Drill bit और tools के दूसरे bit820718%
बिजली के hand tools: drill, grinder, cutter846718%
नल, cock, valve848118%
Steel sink और steel का sanitary सामान732418%
Ceramic wash basin और sanitary सामान691018%
Adhesive और glue350618%
Silicone sealant, putty, mastic321418%
Paint और varnish3208 / 320918%
रेगमाल और abrasive cloth680518%
Plastic और PVC की building fittings392518%

यह list दुकानदारों की मदद के लिए है, tax की सलाह नहीं। Rate और code बदलते रहते हैं, और सही code item पर निर्भर करता है। बिल पर छापने से पहले हर code अपने CA से पक्का कर लीजिए।

कितने अंक छापने हैं

आम नियम: पिछले financial year में turnover ₹5 करोड़ तक था तो HSN के 4 अंक छापिए। ₹5 करोड़ से ऊपर हो तो 6 अंक। ऊपर की table में 4 अंक वाला heading है। ज़रूरत हो तो हर item का 6 या 8 अंक वाला code आपका CA दे देगा।

हार्डवेयर के बिल में तीन आम गलतियाँ

  • पूरी दुकान पर एक ही code। 8302 दरवाज़े और furniture की fittings के लिए है। ताले, screw और tools इसमें नहीं आते।
  • काम की जगह धातु देखना। पीतल का कब्ज़ा हो या steel का, दोनों कब्ज़े हैं: 8302। Code इस पर चलता है कि item क्या है, सिर्फ़ इस पर नहीं कि किससे बना है।
  • Labour या fitting के charge पर HSN नहीं। Service के अपने SAC code होते हैं। आप पर कौन सा लगेगा, CA से पूछिए।

KC Billing में HSN कैसे चलता है

आपकी list के हर item के साथ उसका HSN और GST rate रहता है। Model code टाइप करते ही दोनों बिल में भर जाते हैं। बिल की हर line पर HSN छपता है और नीचे HSN के हिसाब से tax summary आती है, जो CA को return के लिए चाहिए।

अक्सर पूछे जाते हैं

सवाल

कब्ज़े (hinges) का HSN code क्या है?

8302। इसी heading में tower bolt, aldrop, door handle, door closer और drawer channel भी आते हैं।

ताले का HSN code क्या है?

8301: padlock, दरवाज़े के ताले, mortise lock, cylinder और चाबियाँ।

Screw, nut और bolt का HSN code क्या है?

7318, जब वे लोहे या steel के हों।

Sample दुकान में चलता हुआ देखिए।

Demo खोलिए और चलाकर देखिए। अपनी दुकान के लिए चाहिए तो हमें message कीजिए।

WhatsApp करेंCall करें